फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Education Department Order to Use Filter Waters in Schools and colleges.

पीलिया से निपटने के लिए शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, निर्देश जारी

Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
HP Education Department Order to Use Filter Waters in Schools and colleges.

हिमाचल में बीते साल फैले पीलिया रोग से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग ने गर्मी का मौसम शुरू होते ही सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में इस साल फिल्टर पानी पिलाने की तैयारी की है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों के प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर एहतियात बरतने को कहा है।

विज्ञापन


विद्यार्थियों से घरों से पानी उबाल कर लाने की भी अपील की गई है। साल 2016 में राजधानी शिमला सहित कई जिला मुख्यालयों में गंदे पानी की सप्लाई के चलते पीलिया फैल गया था। सैकड़ों लोग पीलिया की चपेट में आकर बीमार हुए थे।
विज्ञापन


हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार से पीलिया की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने को कहा था। इसी कड़ी में मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल और कालेज प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों और स्टाफ को फिल्टर पानी उपलब्ध करवाने के लिए अल्ट्रा वॉयलट मशीनें लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने पानी के टैंकों की हर दूसरे और तीसरे महीने में उचित तरीके से सफाई करने के आदेश भी दिए हैं। शिक्षण संस्थानों में पानी को साफ करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन की गोलियां भी रखने को कहा है।


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने कहा है हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सभी स्कूल और कालेज प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों और स्टाफ को पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध करवाने को कहा गया है। शिक्षण संस्थानों में उच्च तकनीक के वाटर फिल्टर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed