{"_id":"5880f8ba4f1c1bc346efe30f","slug":"hp-education-department-ask-record-of-1400-computer-teachers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षकों के लिए राहत की खबर, निदेशालय ने मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षकों के लिए राहत की खबर, निदेशालय ने मांगा रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1400 से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध पर लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आउटसोर्स पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने कंप्यूटर शिक्षकों का जिलों से रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
संभावित है कि मुख्यमंत्री बजट सत्र में नीति बनाने की घोषणा कर सकते हैं। वर्तमान में प्रदेश के 1100 से अधिक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक आउटसोर्स पर तैनात हैं। स्कूलों में कार्यरत 1452 कंप्यूटर शिक्षक नीति बनाने की मांग को लेकर चार जुलाई 2016 से हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन
बीते साल दिसंबर महीने में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री के आदेशानुसार कंप्यूटर शिक्षकों का अनशन समाप्त करवाया था। 176 दिन तक शिक्षकों ने अनशन किया था। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में आउटसोर्स पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हरकत में आए उच्च शिक्षा निदेशालय ने कंप्यूटर शिक्षकों का रिकॉर्ड जमा करना शुरू कर दिया है। कंप्यूटर शिक्षक कब से स्कूलों में नियुक्त हैं? इन शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता क्या है? इसका रिकॉर्ड जिला उपनिदेशकों से तलब किया गया है।