फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP EC Khachi stated: The goal for this year's ULB elections is to break the voter turnout record set in 2021

HP Election: निर्वाचन आयुक्त खाची बोले- इस बार निकाय चुनाव में वर्ष 2021 का मतदान रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य

Sun, 17 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2026 05:00 AM IST
सार

वर्ष 2021 में हुए निकाय चुनाव में प्रदेश में मतदान प्रतिशत 73 रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
HP EC Khachi stated: The goal for this year's ULB elections is to break the voter turnout record set in 2021
अनिल खाची, राज्य चुनाव आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 4 नगर निगम समेत 51 शहरी निकायों में रविवार को मतदान हो रहा है। वर्ष 2021 में हुए निकाय चुनाव में प्रदेश में मतदान प्रतिशत 73 रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल केंद्रों पर पहुंच गए हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ईवीएम और मतदान सामग्री की निगरानी भी लगातार की जा रही है। चुनाव में करीब साढ़े तीन लाख 60 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन

बड़ी संख्या में युवा भी चुनाव मैदान में हैं, जो लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत: खाची

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा भी चुनाव मैदान में हैं, जो लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणित प्रणाली है। प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों की जांच की गई है। मतदाता निश्चिंत होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाए गए हैं। युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें। सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर और बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग लगातार निगरानी कर रहा है। शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी उल्लंघन की शिकायत मिली, वहां तुरंत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। शाम 5 बजे से नगर निगम को छोड़कर अन्य निकायों के चुनाव परिणाम आने शुरू हो जाएगी। आयोग ने 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। अगर किसी पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की लाइन लगी है। ऐसी स्थिति में सबसे वोट डलवाने को कहा गया है। वर्ष 2021 में नगर निगम सोलन में 62, पालमपुर में 68, मंडी में 70 धर्मसाला में 63 मतदान हुआ था।

विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की भूमिका अहम

इस बार निकाय के चुनाव में एक ही परिवार के लोग भी मैदान मैदान में हैं। कई महिलाएं ओपन सीटों से भी चुनौती दे रही हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने अपने संदेश में कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की अहम भूमिका होती है। सभी मतदाता बिना किसी भय या लालच के मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed