फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp congress party imposed big condition for election ticket

टिकट के चाहवानों के लिए हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने लगाई बड़ी शर्त

Mon, 18 Sep 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Sep 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
hp congress party imposed big condition for election ticket

कांग्रेस से टिकट आवेदन करने के लिए इस बार दावेदारों को 25 हजार रुपये फीस देनी होगी। एक ओर जहां प्रदेश कांग्रेस संगठन की कार्यशैली मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निशाने पर है, वहीं इससे बेपरवाह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टिकट आवेदन का प्रारूप तैयार करवा लिया है। तैयार प्रारूप पर अगले हफ्ते कभी भी टिकटों के लिए आवेदन मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


टिकट आवेदन पत्र चार पृष्ठों का बनाया गया है। इस आवेदन पत्र को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद तैयार किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बड़े नेताओं से विचार-मंत्रणा के बाद एक सप्ताह बाद आवेदन मांगने शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए टिकट आवेदन की फीस 25 हजार रुपये तय की गई है जबकि आरक्षित वर्गों को 15 हजार रुपये का शुल्क देना होगा। पिछली बार वर्ष 2012 के चुनाव में सामान्य वर्ग के लिए ये शुल्क 10 हजार रुपये था जबकि आरक्षित वर्गों के लिए पांच हजार रुपये था।  
विज्ञापन


प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी में होगी छंटनी 
टिकटों के लिए आवेदन के बाद कांग्रेस हाईकमान की ओर से गठित प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इनकी छंटनी होगी। प्रदेश चुनाव समिति में केंद्र से नियुक्त नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, हिमाचल की ओर से सीएलपी लीडर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के प्रदेश प्रमुख बैठेंगे। ये प्रत्येक सीट के लिए तीन या चार नामों के पैनल तैयार करेंगे। उसके बाद ये पैनल स्क्रीनिंग कमेटी में भेजे जाएंगे। बैठक में हिमाचल के नेताओं में से केवल मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ही बैठेंगे। यही कमेटी हाईकमान को टिकट के लिए अंतिम नाम की संस्तुति करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन पत्र में क्या भरना होगा

hp congress party imposed big condition for election ticket

दावेदारों को इस आवेदन पत्र के चारों पृष्ठ भरने होंगे और आखिर में इसकी सत्यता की स्वघोषणा करते हुए हस्ताक्षर करने होंगे। आवेदक को कांग्रेस सदस्यता की संख्या आवश्यक रूप से भरनी होगी। इसमें ये भी स्पष्ट करना होगा कि टिकट का इच्छुक आवेदक पार्टी से कबसे जुड़ा है? वर्तमान में पार्टी में किस पद पर नियुक्त है? पहले कब-कब विधानसभा, पंचायती राज या अन्य चुनाव लडे़? कब-कब जीते और कब-कब हारे? क्या कभी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़े? क्या कभी पार्टी से निलंबित, निष्कासित हुए या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई या इसका नोटिस मिला?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed