फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp congress chief spokesman naresh chauhan pc in shimla

नरेश चौहान बोले- इनको फायदा देने के लिए की जा रही धारा 118 से छेड़खानी

Tue, 06 Mar 2018 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 06 Mar 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
hp congress chief spokesman naresh chauhan pc in shimla

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। नरेश चौहान ने कहा है कि आरएसएस के लोगों को फायदा देने के लिए ही धारा 118 से छेड़खानी की जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भू-सुधार अधिनियम की धारा 118 में ढील दी गई तो पंजाब के महज चार-पांच रईस ही हिमाचल के गांव के गांव खरीद लेंगे। चौहान ने सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में कहा कि हिमाचल कांग्रेस सूबे के हितों से कोई भी खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। 
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्पष्ट कर देना चाहिए कि धारा 118 के नियमों को सरल करने के पीछे किसकी रुचि है? इसके लिए दबाव बनाने वालों में क्या आरएसएस के लोग नहीं हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानना चाहती है कि प्रदेश में जनता ने भाजपा की सरकार चुनी है या आरएसएस की सरकार को चुना गया है। सरकार हर चीज का भगवाकरण कर रही है। 

नरेश चौहान ने धारा 118 से छेड़खानी के मामले में अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया कि सीएम जयराम ठाकुर को इस बात का पता होना चाहिए कि उनके अफसर इस मामले में क्या कर रहे हैं। 

सुक्खू 11 से कुटलैहड़ में शुरू करेंगे ‘हिसाब दें सांसद’ कार्यक्रम

hp congress chief spokesman naresh chauhan pc in shimla

नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 मार्च से कुटलैहड़ से ‘हिसाब दें सांसद जवाब दें सांसद’ कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। यह इस कार्यक्रम का तीसरा चरण होगा।

भाजपा के चारों सांसदों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का हिसाब मांगा जा रहा है। सच्चाई यह है कि भाजपा के सांसद जनता के हित के कार्यों को नहीं कर पाए हैं। 

पूछा, गुड़िया मामले के असली गुनहगार कब होंगे सलाखों के पीछे 
नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से पूछती है कि गुड़िया मामले के असली गुनहगारों को सलाखों के पीछे कब पहुंचाया जाएगा? उन्होंने कहा कि सीबीआई भाजपा का तोता है, जिसे जिस मर्जी के खिलाफ लगा लो। अमित शाह के बेटे के घोटाले जैसे मामलों पर बात करने से यह एजेंसी लगातार कतरा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed