फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Congress Ask BJP to Tell the Benifits of Demonetization.

कांग्रेस का सवाल, भाजपा नेता बताए नोटबंदी से क्या फायदा मिला

Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
HP Congress Ask BJP to Tell the Benifits of Demonetization.

मोदी सरकार पर भारतीय रिजर्व बैंक की स्वायत्तता खत्म करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेमकुमार धूमल और शांताकुमार से पूछा है कि वे बताएं कि नोटबंदी से भारत और हिमाचल के लोगों को किस तरह का लाभ मिला?

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं राज्य महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी 23 जनवरी को 11 बजे शिमला में रिजर्व बैंक के कार्यालय के बाहर धरना देगी। चौहान ने वीरवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन


कहा कि नोटबंदी से देश के लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया गया है। बड़ा दुखद है कि रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संसदीय कमेटी के समक्ष खुलासा नहीं कर पाए कि नोटबंदी के बाद कितना पैसा वापस आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई एक स्वायत्त संस्था थी, मगर ये वैसा कर रही है जैसा मोदी चाहते हैं। कहा कि जब नोटबंदी का फैसला लिया गया था तो भाजपा नेता प्रेमकुमार धूमल और शांताकुमार भी बता रहे थे कि इससे आम लोगों को बहुत फायदा होगा।

आज कांग्रेस और हिमाचल की आम जनता दोनों बड़े नेताओं से जानना चाहती है कि इससे क्या लाभ हुआ। इससे लोगों को जो असुविधा हुई है, उसके लिए कौन जिम्मेवार है। क्या इसका मुआवजा नहीं मिलना चाहिए।


चौहान ने कहा कि इस फैसले के बाद बेरोजगारी बढ़ी है, निर्यात घटा है और भी आम आदमी का हर तरह से नुकसान हुआ है। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान और पीसीसी सचिव महेश शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed