HP Board Result 2018: एसओएस 12वीं का रिजल्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस जमा दो का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया। परीक्षा में 15294 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 4315 परीक्षार्थी पास, 9099 की कंपार्टमेंट आई है। वहीं 84 परीक्षार्थियों का अंतिम अवसर समाप्त होने के कारण उन्हें फेल घोषित कर दिया गया है।
री-अपीयर होने वाले परीक्षार्थियों की सितंबर-2018 में परीक्षा होगी। इसके लिए अभ्यर्थी 31 मई तक बिना विलंब शुल्क 150 रुपये प्रति विषय, 250 रुपये कुल विलंब शुल्क के साथ 30 जून, 500 रुपये कुल विलंब शुल्क के साथ 31 जुलाई तक अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष राजीव शंकर ने कहा कि जिन परीक्षार्थियों को पुर्नमूल्यांकन/पुर्ननिरीक्षण के लिए आवेदन करना है वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है।
पुर्नमूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुर्ननिरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस निर्धारित की गई है। श्रेणी सुधार की परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थी आगामी सितंबर सत्र के लिए 31 मई तक बिना विलम्ब शुल्क 500 रुपये के साथ अपने आवेदन पत्र अध्ययन केंद्र के माध्यम से सिर्फ ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।