फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board declared DLEd counselling schedule.

डीएलएड काउंसलिंग, 689 अभ्यर्थियों का चयन

Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
hp board declared DLEd counselling schedule.

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के 2015-17 बैच के लिए आखिरकार चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। शनिवार को बोर्ड ने प्रदेश के 12 सरकारी और 28 निजी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद पहले चरण में 689 अभ्यर्थियों का चयन किया है।

विज्ञापन


इसमें 541 सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि 148 अभ्यर्थी विभिन्न आरक्षित श्रेणी में से चुने गए हैं। चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके छह फरवरी तक अलॉट किए गए शिक्षण संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड से जारी आदेशों के अनुसार पहले चरण में चयनित अभ्यर्थी एडमिशन नहीं लेते तो खाली पड़ी सीटों के लिए दूसरे चरण में ऑनलाइन काउंसलिंग की जाएगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों ने छह सेंटरों की च्वाइस दी थी। मैरिट के आधार पर इन्हीं में से एक सेंटर परीक्षर्थियों को अलॉट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने का फिर पड़ेगा युवाओं का काम-
स्कूल शिक्षा बोर्ड से डीएलएड के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन का काम पड़ेगा। एडमिशन के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों में खाली पड़ी सीटों के लिए काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को फिर से ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed