फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board: annual exam of school will be held in december.

बड़ी खबर, दिसंबर में होंगी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं

Thu, 24 Sep 2015 10:04 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
hp board: annual exam of school will be held in december.

स्वायत्त संस्था हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 107वीं बीओडी की बैठक के दौरान ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शीतकालीन स्कूलों की परीक्षाएं दिसंबर में करवाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। बैठक के दौरान सुझाव आया कि शीतकालीन स्कूलों की परीक्षाएं दिसंबर में ही करवाई जाएं। इसके बाद बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


अब प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो अब शीतकालीन स्कूलों की परीक्षाएं दिसंबर में ही होंगी। अभी वर्तमान में शीतकालीन स्कूलों की परीक्षाएं मार्च में होती हैं। ऐसे में छात्रों को दो से तीन माह बेकार बैठना पड़ता है। इसी के चलते शिक्षक संघों की ओर से भी लंबे अरसे से मांग की जा रही थी कि शीतकालीन स्कूलों की परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित करवाई जाएं।
विज्ञापन

प्रैक्टिकल परीक्षाओं पर भी फैसला

hp board: annual exam of school will be held in december.

इस चिरलंबित मांग पर बुधवार की बीओडी की बैठक में चर्चा के बाद मान लिया गया। बोर्ड के इस प्रस्ताव का फायदा ज्यादातर 10वीं और 11वीं कक्षाओं के छात्रों को होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेग्टा ने इस प्रस्ताव के पारित होने की पुष्टि की है। 107वीं बीओडी की बैठक की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेग्टा ने की।

बैठक में फैसला लिया गया कि जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आगे भी आंतरिक रूप से संचालित की जाएंगी। मार्च 2016 की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त करने की तिथियों के निर्धारण तथा स्कूलों की ओर से परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन के दौरान की गई अशुद्धियों को रिकार्ड एवं मूल प्रमाण पत्रों पर शुद्धि के लिए छात्र हित में निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed