{"_id":"663102944441a9d25d0de746","slug":"hp-board-12th-result-student-commits-suicide-after-failing-in-class-12th-for-the-second-time-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide News: दूसरी बार 12वीं कक्षा में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या, जानें कहां का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide News: दूसरी बार 12वीं कक्षा में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या, जानें कहां का है मामला
Tue, 30 Apr 2024 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 30 Apr 2024 08:10 PM IST
सार
पांवटा के सूरजपुर का निवासी 18 वर्षीय छात्र 12वीं कक्षा में दूसरी बार फेल हो गया। जिसके बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब घर पर कोई नहीं था, तभी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
युवकी और युवती ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में दूसरी बार फेल होने से दुखी एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। पांवटा के सूरजपुर का रहने वाला रोहित (18) पुत्र फूल सिंह दूसरी बार फेल हो गया। इसी से परेशान होकर छात्र ने मंगलवार सुबह कमरे में फंदा लगा लिया। रोहित के पिता एचआरटीसी में परिचालक हैं। वह उनका इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
रोहित की एक छोटी बहन है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब घर पर कोई नहीं था, तभी उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने जब देखा तो आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। किसी तरह फंंदे से नीचे उतारकर उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि रोहित कुछ साल पहले छत से गिर गया था। इसके बाद से उसका चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
'अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्र ने तोड़ दिया था दम'
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्र ने दम तोड़ दिया था। पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन