फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP BJP President Satpal Satti Statement Over Congress Rally

धर्मशाला में राहुल की रैली पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज

Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा) Updated Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
HP BJP President Satpal Satti Statement Over Congress Rally

विस परिसर में पत्रकारों से बातचीत में सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी धर्मशाला में आकर स्पष्ट करें कि क्या वह भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का समर्थन करने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनकी पार्टी का क्या स्टैंड है। प्रदेशाध्यक्ष बोले- पहले मंडी के पड्डल मैदान में रैली निर्धारित करना और बाद में इसे धर्मशाला के पुलिस मैदान में बदलना दिखाता है कि कांग्रेस को रैली के

विज्ञापन


फ्लाप होने का डर है। इसलिए मात्र दस हजार क्षमता वाले पुलिस मैदान धर्मशाला को रैली के लिए चुना। सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी की रैलियों में लोग मोदी के नारे लगाते हैं। कोई गंभीरता से बात नहीं सुनता, इसलिए राहुल को बुलाकर कांग्रेस ने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारी है। 
विज्ञापन


20 जनवरी को शाहपुर में होगा त्रिदेव सम्मेलन
सत्ती ने कहा कि कांगड़ा जिले का त्रिदेव सम्मेलन अगले साल 20 जनवरी को शाहपुर में होगा। इसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। इसके अलावा अगले वर्ष धर्मशाला स्मार्ट सिटी और केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसके लिए पीएमओ से समय मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed