फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Winter Session: Ruckus in the House on the issue of unemployment, opposition walked out by raising

HP Assembly Winter Session: सीएम ने पांच साल में हुई भर्तियां गिनाईं तो भाजपा ने नारेबाजी कर किया वाकआउट

Fri, 22 Dec 2023 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 09:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बीते पांच साल में सिर्फ 20 हजार नौकरियां दीं। हमारी सरकार ने एक साल में ही 20 हजार नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन
HP Assembly Winter Session: Ruckus in the House on the issue of unemployment, opposition walked out by raising
विपक्ष ने किया वाकआउट - फोटो : संवाद

विस्तार

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से रोजगार को लेकर दी गई गारंटी पर सदन में खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस सदस्यों से नोकझोंक के बाद भाजपा सदस्यों ने सदन से वाकआउट कर दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बीते पांच साल में सिर्फ 20 हजार नौकरियां दीं। हमारी सरकार ने एक साल में ही 20 हजार नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू की है। रोजगार का अवसर दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि जब सत्तापक्ष कोई जवाब देने लगता है तो भाजपा के सदस्य हल्ला करने लग जाते हैं। विपक्ष का व्यवहार निंदनीय है। ये चर्चा में भाग नहीं लेते हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा के समय भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी रही।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती के पेपर लीक हुए। कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लाखों रुपये में बिके। शीत सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल रोककर नियम 67 के तहत भाजपा सदस्यों ने बेरोजगारी पर चर्चा नहीं होने पर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर कोविड काल में नियुक्त दस हजार कर्मियों को नौकरी से निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक साल में एक लाख नौकरी देने की गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होनी चाहिए। इस पर जब मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व सरकार के पांच साल के दौरान हुई भर्तियों को गिनाना शुरू किया तो भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।  वहीं, देर शाम को कानून व्यवस्था पर लाई चर्चा में मुख्यमंत्री के जवाब पर विपक्ष ने सदन में फिर हंगामा किया। इसके बाद नारेबाजी के साथ वाकआउट किया। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विपक्ष के इस व्यवहार को अनावश्यक बताया।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने प्रश्नकाल रोककर नियम 67 के तहत बेरोजगारी पर चर्चा मांगी। सदन में इसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक बढ़ती गई और हंगामा शुरू हो गया। जयराम ने कहा कि राज्य में 10 लाख बेरोजगार हैं। एक साल से युवा नौकरियों के लिए भटक रहे हैं। पूर्व सरकार के समय शुरू हुई भर्तियों पर ही नियुक्तियां दी जा रही हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि इस विषय पर सत्तापक्ष के विधायकों ने भी चर्चा मांगी है। सरकार 20 हजार नौकरियां दे रही है। विभिन्न विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। भाजपा सरकार के समय में भर्तियों में भ्रष्टाचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विपक्ष ने हंगामा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरवार को भी यह विषय विधायक डॉ. जनक राज की ओर से गैर सरकारी सदस्य दिवस पर लगाया गया था, लेकिन एक ही विषय पर चर्चा होती रही। सदन में अभी और भी विषय हैं। इस विषय पर नियम 67 में चर्चा नहीं होगी। अगर किसी अन्य नियम में चाहें तो वे चर्चा करवा सकते हैं। इस पर जयराम ने कहा कि भाजपा इस चर्चा को नियम 130 में करने को तैयार है, पर कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा करवाई जाए।


निर्दलीय विधायक होशियार सिंह से हुई भाजपा सदस्यों की बहस
भाजपा ने प्रश्नकाल की जगह काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा करने का प्रस्ताव रखा तो निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने इसका विरोध किया। होशियार सिंह अपना सवाल करने लगे। इस पर भाजपा विधायकों से उनकी बहस हो गई। विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।


पुंछ में हुए आतंकी हमले की सदन ने की निंदा
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह वीरवार को राजोरी में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि प्रकट करते हैं और इस आतंकी घटना की निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed