{"_id":"3eed3910d2cbd2aa0a72d6eb0176ab69","slug":"hp-announced-badminton-league-teams-these-were-selected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन लीग की टीमें घोषित, ये हुए चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन लीग की टीमें घोषित, ये हुए चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नादौन (हमीरपुर)
Updated Wed, 03 Dec 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश बैडमिंटन संघ ने हिमाचल बैडमिंटन लीग में खेलने वाली चार टीमों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने शिमला में की।
विज्ञापन
संघ के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि टीम-1 के लिए दातुल चौहान, गौरव कपूर, सुनिता, नेहा सूद, आशुतोष हर्ष नेगी और हरितिका शर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
टीम-2 में विरेंद्र मोदगिल, आरुष, छवि ठाकुर, मान्या गर्ग, कर्ण नेगी, आशीष और सहजल चौहान होंगे। टीम-3 में सौरभ, सुनील राव, संगीता, दिव्या दुग्गल, कर्ण चौधरी, समक्ष और मेघा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
टीम-4 में अजय कैंथ, सत्यम शर्मा, आरजू ठाकुर, सिमरन, गगनेश, रतन सिंह और आकांक्षा को शामिल किया गया है। शर्मा ने बताया कि कुछ खिलाड़ी स्टैंड बाई रखे गए हैं।
इनमें शुभम, सार्थक देस्टा, यशपाल, मोहित ठाकुर, एंजिलिका तथा निर्मला शामिल हैं। शर्मा ने बताया कि जल्द टीम के ऑनर्स के साथ बैठक की जाएगी तथा फिर उन्हें ये टीमें आवंटित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि संघ के उपप्रधान रमेश ठाकुर, संयुक्त सचिव एवं मुख्य चयनकर्ता चंद्रशेखर तुर्की, संयुक्त सचिव बलवीर पटियाल कार्यकारी सदस्य, ओपी शर्मा और बंसीधर भी उपस्थित थे।