ट्रिब्यूनल का बड़ा फैसला, रद्द हुई 500 कंडक्टरों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में रही 500 कंडक्टरों की भर्ती पर हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने बड़ा फैसला सुनाया है। इंटरव्यू के बाद कई महीने से लटकी पड़ी इस भर्ती को आखिरकार रद्द कर दिया गया है। भर्ती के नियमों को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने सवाल उठाए थे।
एचआरटीसी ने जून 2016 में 500 मल्टी पर्पज वर्करोंकी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए 15 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया। इसके बाद लिखित परीक्षा करवाई गई जिसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू भी रखे गए थे।
ये इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब एचआरटीसी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की तैयारी में ही था कि कुछ उम्मीदवार परीक्षा पर सवाल उठाते हुए इस मामले को हाईकोर्ट ले गए।
भर्ती नियमों पर उठाए गए थे सवाल
याचिका में उम्मीदवार का कहना था कि एचआरटीसी भर्ती नियमों में संशोधन कर यह भर्तियां कर रहा है जो सही नहीं है। कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया था कि इन पदों पर सिर्फ अपने चहेतों को ही नौकरी दी जा रही है।
बाद में ट्रिब्यूनल में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें पाया गया कि यह भर्ती नियम सही नहीं है। मंगलवार को इस मामले पर ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला सुनाया और इस भर्ती को ही रद्द कर दिया।