फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   houses gutted in fire at sainj kullu himachal

कुल्लू में भीषण अग्निकांड से 5 घर जलकर राख, नहीं पहुंच सके अग्निशमन वाहन

Sun, 18 Nov 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
houses gutted in fire at sainj kullu himachal

जिला कुल्लू में सैंज घाटी के बरशांघड़ गांव में भीषण अग्निकांड में व्यापक नुकसान हुआ है। भयंकर आग से गांव में पांच मकान जलकर राख हो गए।सूचना के अनुसार शनिवार रात करीब 9.30 बजे गांव में करीब आधा दर्जन लकड़ी के मकानों में आग लग गई। आग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन


आग ने देवता सरुनाग के मंदिर को पूरी तरह चपेट में ले लिया। देवता सरू नाग के रथ को गांववालों ने जान पर खेल कर बचा लिया है।  देवता जी कोठी (देवालय) से शुरू हुई आग से पूरे गांव को खतरा बताया जा रहा है। देवता सरु नाग का मंदिर भी इन घटना में जल गया।

विज्ञापन

houses gutted in fire at sainj kullu himachal

घटना के पीछे बिजली के शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम हुई इस घटना के बाद सूचना पर अग्निशमन वाहन कुल्लू, बंजार और लारजी से रवाना हुए। इस गांव तक सड़क की सुविधा की सही व्यवस्था न होने के कारण अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके।सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

डीसी कुल्लू यूनुस ने जानकारी देते हुए कहा कि एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी व रेस्क्यू दल घटना स्थल पर रवाना हो गया है। एसडीएम बंजार मनी राम भारद्वाज भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के लिए टीम तिरपाल व अन्य सामान के साथ रवाना हुई है। प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को हर संभव मदद की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed