{"_id":"680b6bd45f83fbc4dcbd3c249bc5be1f","slug":"house-gutted-in-fire-in-rohru-near-tikkar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 कमरों का घर राख, एक करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 कमरों का घर राख, एक करोड़ का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू की टिक्कर उपतहसील के तूनाधार में आग लगने से 17 कमरों का घर जलकर
विज्ञापन
राख हो गया। इससे करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। घर जलने के बाद
तीन परिवार बेघर हो गए। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार टिक्कर ने फौरी
राहत के तौर पर प्रभावितों को 20-20 हजार रुपये की राहत राशि और राशन
उपलब्ध करवाया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 11 बजे आग लगी। खांगटा गांव के तीन परिवार तूनाधार में रह रहे थे। रात के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। बाहर बिजली की तारों में घमाके हुए और घर में आग फैल गई। परिवार के सदस्यों ने मुश्किल से बाहर निकल कर जान बचाई।
लकड़ी का घर होने के कारण आग जल्द फैल गई। कुछ मिनट में पूरा घर आग की चपेट में आ गया। लोगों के आने से पहले की घर जल गया। ऐसे में दमकल वाहन को भी नहीं बुलाया जा सका। आग से सरोज कुमार पुत्र नाथू राम, जिलेश कुमार पुत्र नाथू राम और कृष्णा का घर पूरे समान के साथ जलकर राख हो गया।
परिवार के सदस्य केवल बदन के कपडे़ ही बचा सके। सूचना के बाद टिक्कर से पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने मौके का जायजा लिया। आग लगने का कारण प्राथमिक जांच में बिजली का शाट सर्किट माना जा रहा है।
प्रशासन की आर से नायब तहसीलदार टिक्कर ने प्रभावितों को 20-20 हजार रुपये की राशि तथा राशन बांटा गया। प्रभावित परिवारों के ठहरने की व्यवस्था दूसरों के घर में की गई है। नायब तहसीलदार टिक्कर रती राम गेगटा ने घटना की पुष्टी की है।