फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   house gutted in fire in manali and showroom on fire in sundernagar

आग से मनाली में मकान जलकर राख, सुंदरनगर में दुकान जली

Wed, 04 Sep 2019 11:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/सुंदरनगर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
house gutted in fire in manali and showroom on fire in sundernagar
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले की  उझी घाटी के मनाली के साथ लगते जगतसुख गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। आग से आसपास लगते कुछ घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। बुधवार रातआग लगने से जगतसुख गांव में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना के बाद मनाली अग्निशमन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


लेकिन जगतसुख निवासी शफी मोहम्मद का घर और इसमें रखी एक आरा मशीन को नहीं बचाया जा सका। आगजनी में लाखों के नुकसान की आशंका है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। एक मकान जलकर राख हो गया। जबकि साथ लगते दो से तीन घरों को आग की लपटों से आंशिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहीं जिला मंडी के सुंदरनगर में पतंजलि का सामान बेचने की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार ललितनगर-एमएलएसएम सड़क मार्ग पर एसबीआई एटीएम के साथ स्थित पतंजलि की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed