{"_id":"61d59b7370e42776f41f9ec9","slug":"house-burnt-in-mandi-person-alive-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मंडी के घीड़ी में मकान जला, व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: मंडी के घीड़ी में मकान जला, व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत
Wed, 05 Jan 2022 06:52 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:52 PM IST
सार
घीड़ी पंचायत के उपप्रधान रूप लाल ठाकुर ने बताया कि 7 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। मकान के अंदर एक व्यक्ति के अवशेष मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामौत्रा ने बताया पुलिस और प्रशासन की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल की घीड़ी पंचायत में 7 कमरों के मकान में मंगलवार रात करीब 1 बजे आग लग गई। इससे एक व्यक्ति जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि मकान में यह व्यक्ति अकेला रहता था और पेशे से वकील था। मकान के बाहर गाड़ी भी पार्क थी। हालांकि, जलने वाले व्यक्ति के नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मकान में जले हुए अवशेष मिले हैं, जिनका डीएनए करने के बाद पता चलेगा कि यह व्यक्ति मकान मालिक है या कोई और।
विज्ञापन
उधर, आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चला है। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों को मकान में आग लगने की घटना का पता बुधवार सुबह चला। बुधवार को प्रशासन और बीएसएल पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मकान जलकर राख हो गया है। पुलिस ने मंडी से फोरेंसिक टीम जांच के लिए बुलाई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के नाम पर यह मकान है, वह सुंदरनगर के अपर बैहली क्षेत्र का रहने वाला है। उसका बेटा इस मकान में लंबे समय से अकेला रहता था। घीड़ी पंचायत के उपप्रधान रूप लाल ठाकुर ने बताया कि 7 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। मकान के अंदर एक व्यक्ति के अवशेष मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामौत्रा ने बताया पुलिस और प्रशासन की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन