फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hotel pack in shimla

शिमला के होटलों में 100 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी

Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hotel pack in shimla
बंदिशें हटने के बाद वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने किया शिमला का रुख
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पैक हो गई पार्किंग, लिफ्ट के बाहर लगी रही भीड़
कुफरी नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर हिल्सक्वीन एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गई है। भारी संख्या में सैलानी वीकेंड पर शिमला पहुंचे हैं। शहर के होटलों में शनिवार को 90 से 100 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई। शहर में सैलानियों का भारी हुजूम उमड़ने के बाद दोपहर 12 बजे लिफ्ट कार पार्किंग पैक हो गई। मालरोड की लिफ्ट के बाहर भी टूरिस्टों का भारी रश रहा। शिमला से सैलानियों ने कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का भी रुख किया। सैलानियों की आमद में भारी इजाफे के बाद पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। सैलानियों ने अगले वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास स्थित बहुमंजिला पार्किंग पैक हो गई जिसके बाद एंट्री गेट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाना पड़ा। सर्कुलर रोड से माल रोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को दिनभर सैलानियों की भीड़ रही। सैलानियों की भारी आमद के कारण शनिवार को दिनभर सर्कुलर रोड पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन

लिफ्ट से दो दिन में 19000 लोग पहुंचे मालरोड
शुक्रवार को राजधानी शिमला में सैलानियों की भारी आमद के चलते सर्कुलर रोड से माल रोड जाने के लिए पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का करीब 9000 लोगों ने इस्तेमाल किया। शनिवार को यह आंकड़ा बढ़ कर करीब दस हजार पहुंच गया। दो दिनों के भीतर 19000 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 दिन में 7500 वाहन पहुंचे शिमला
2 दिन के भीतर बाहरी राज्यों से करीब 7500 वाहन शिमला पहुंचे हैं। डीएसपी ट्रैफि क शिमला अजय भारद्वाज ने बताया कि शोघी बैरियर से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक 4434 वाहनों की एंट्री हुई है। शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच 2997 वाहन शहर में एंटर हुए। उन्होंने बताय कि ट्रैफि क व्यवस्था बहाल रखने के लिए 2 शिफ्टों में 204 जवान ड्यूटी दे रहे हैं। 25 बाइक राइडरों और क्यूआरटी की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed