फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hotel have no bed of size of great khali in rampur bushahr for wrestling show

यहां होगा रेस्लिंग शो, होटलों में नहीं खली के साइज का बेड, अब प्रबंधन ने लिया ये फैसला

Sun, 08 Dec 2019 11:49 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र बोज्ञाटो, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
धर्मेंद्र बोज्ञाटो, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 Dec 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
hotel have no bed of size of great khali  in rampur bushahr for wrestling show
फाइल फोटो

15 दिसंबर को रामपुर के पाटबंगला में होने वाले एमएमए इवेंट (अल्टीमेट फाइटिंग लीग) में पहुंच रहे डब्ल्यू डब्ल्यू ई स्टार ग्रेट खली को सोने के लिए किसी भी होटल में उनके साइज का बेड उपलब्ध नहीं है। आयोजक कमेटी ने अब उनके लिए स्पेशल बेड बनवा रही है।

विज्ञापन


विशेष लकड़ी के बेड को बनाने के लिए रामपुर के नजदीक शिंगला में पांच कारीगर जुटे हैं जो 11 दिंसबर तक इसे बनाकर तैयार करेंगे। रामपुर क्षेत्र में पहली बार रेस्लिंग स्टार ग्रेट खली के आने से क्षेत्र के लोग उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 
विज्ञापन


खली 14 दिसंबर देर राम को रामपुर पहुंचेंगे और 15 दिसंबर को पाटबंगला मैदान में शिरकत करेंगे, जहां एमएमए इवेंट आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

hotel have no bed of size of great khali  in rampur bushahr for wrestling show

यह प्रतियोगिता (यूएफएल) के तत्वाधान में रामपुर के पाटबंगला मैदान में 15 दिसंबर रविवार 3 बजे से शुरू होगी। आयोजक कमेटी के प्रवक्ता अतुल टंडन ने बताया कि खली के लिए रामपुर के किसी भी होटल में सोने के लिए उनके साइज का बेड नहीं, जिसे देखते हुए साढ़े आठ फुट लंबा और छह फुट चौड़ा बेड तैयार किया जा रहा है। इसे बनाने में पांच कारीगर जुटे हुए हैं।

15 दिसंबर को रामपुर में आयोजित होने वाली एमएमए लीग में देश विदेश के नामी 20 फाइटर भाग भाग लेंगे। कमेटी ने टिकटों की बिक्री के लिए रामपुर, नोगली, आनी, निरमंड, अर्सू, ब्रौ, जगातखाना, झाकड़ी, ज्यूरी, सराहन में काउंटर खोले हैं, जहां पर लोग आसानी से टिकट ले सकते हैं। जन सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 62300-30585,  62300-30588 नंबर जारी किए हैं, जिस पर लोग बुकिंग करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed