देवभूमि में सबसे गर्म दिन, 43.7 डिग्री पहुंचा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। ऊना में सबसे अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। अगले दो दिन भी तापमान में गिरावट के कोई आसार नहीं हैं।
हिमाचल में सात से 11 जून तक बारिश होने के आसार हैं। पांच और छह जून को सूबे में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक सात और आठ जून को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा में पारा 38 के पार
नौ और दस जून को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 29, सुंदरनगर में 37.7, भुंतर में 37.2, धर्मशाला में 32.8, नाहन में 36.2, सोलन में 34.5, मंडी में 33.7, हमीरपुर में 38.7, बिलासपुर में 38.4, कांगड़ा में 38.8, चंबा में 36, मनाली में 26.6, कल्पा में 26 और केलांग में 26.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।