कर्मचारी अब नामी अस्पतालों में करा सकेंगे इलाज, निदेशालय ने जारी की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और उनके कई आश्रित राज्य के बाहर के कई अन्य निजी अस्पतालों में इलाज करवा पाएंगे। सीजीएसएस स्कीम में हिमाचल से बाहर के एक दर्जन से अधिक अस्पताल एंपैनल कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय ने ऐसे अस्पतालों की सूची जारी कर दी है। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं एवं विनियमन निदेशक डॉ. नरेश कुमार लट्ठ ने यह सूची जारी की है।
नई सूची के अनुसार सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यानी सीजीएचएस अस्पतालों में ग्रोवर आई लेजर अस्पताल चंडीगढ़ को दो अगस्त 2021, कालरा अस्पताल कीर्ति नगर नई दिल्ली को तीन अगस्त 2021, ईएमसी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल अमृतसर को तीन जून 2021, नरेंद्र दास सुपर स्पेशिलिटी होशियारपुर, राज अस्पताल पठानकोट को दो जुलाई 2021 और शकुंतला देवी कॉलेज जालंधर में दो जुलाई 2021 तक इलाज करवाया जा सकेगा।
अग्रवाल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल जालंधर को 25 जुलाई 2021 और अजय हार्ट केयर सुपर स्पेशिलिटी पठानकोट को 24 जुलाई 2021 तक के लिए एंपैनल किया गया है। गोयल किडनी केयर जालंधर को 19 जुलाई 2021, गार्जियन अस्पताल जालंधर को 16 जुलाई 2021, गुरुदेव अस्पताल रोपड़ को 14 जुलाई 2021 और श्रीमती सावित्री मेमोरियल अस्पताल आदमपुर दोआबा को 25 जुलाई 2021 तक सूचीबद्ध किया गया है। इनके अलावा कई अन्य अस्पताल भी एंपैनल किए गए हैं।
प्रदेश के ये निजी अस्पताल किए सूचीबद्ध
अग्निहोत्री लाइफलाइन अस्पताल नजदीक बस स्टैंड ऊना को 14 जुलाई 2021 तक एंपैनल किया गया है। एल्टिस अस्पताल ऑकलैंड कांप्लेक्स हमीरपुर रोड ऊना को 17 जुलाई 2021, नंदा अस्पताल हमीरपुर को 24 जुलाई 2021, हिमाचल हेडनैक अस्पताल हमीरपुर को 2 जुलाई 2021 और शिमला अस्पताल संजौली शिमला को 3 जुलाई 2021 तक सूचीबद्ध किया गया है।