फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hoshiar Singh said, fed up with the government's harassment, he resigned

Kangra News: होशियार सिंह बोले-सरकार की प्रताड़ना से तंग हो इस्तीफा दिया

Tue, 26 Mar 2024 07:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2024 07:46 PM IST
सार

देहरा पहुंचे होशियार सिंह ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार की प्रताड़ना से तंग होकर उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन
Hoshiar Singh said, fed up with the government's harassment, he resigned
होशियार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा में शामिल होने के बाद देहरा पहुंचे होशियार सिंह ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार की प्रताड़ना से तंग होकर उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। 22 मार्च का दिन इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि इस दिन सुक्खू सरकार की प्रताड़ना से तंग होकर तीन निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं। होशियार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के 15 माह के कार्यकाल में निर्दलीय विधायकों को केवल प्रताड़ित किया गया और उनके कोई काम नहीं किए गए। जब विधायक को जलील किया जाता है तो उस क्षेत्र की जनता भी जलील होती है।

विज्ञापन


सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर विधायकों और उनके परिवारों पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें तंग करने की कोशिश की गई। देहरा में कुछ छुटभैये नेता अधिकारियों और कर्मचारियों को धमका रहे हैं, वह इससे बाज आएं। जानबूझकर उनका इस्तीफा नामंजूर नहीं किया जा रहा है। हालांकि समारोह में पूर्व मंत्री रमेश धवाला अनुपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा और मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह भी उपस्थित रहे। विधायक होशियार सिंह सबसे पहले अपने विस क्षेत्र के ढलियारा में पहुंचे। जहां पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उसके लंबे काफिले के साथ देहरा में भाजपा कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


उपचुनाव में देहरा से प्रत्याशी होंगे होशियार : बिक्रम
देहरा में भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री और जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अपनी 26 वर्ष की राजनीति में ऐसा अनुभवहीन मुख्यमंत्री नहीं देखा। जिस मुख्यमंत्री के पास अपने 40 और तीन निर्दलीय विधायक हों, वह पार्टी राज्यसभा का चुनाव हार जाए, इससे बड़ी शर्मिंदगी मुख्यमंत्री के लिए क्या होगी। बिक्रम ने कहा कि होशियार सिंह ने 15 माह में देहरा के हित के लिए विधायक की कुर्सी छोड़ दी, इससे बड़ी कुर्बानी और क्या हो सकती है। बिक्रम ने कहा कि आगामी उपचुनाव में देहरा हलके से होशियार सिंह ही भाजपा प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed