फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Home guards in Himachal will now get Rs 26,492 as a monthly honorarium, arrears from 2016, notification issued

Home Guards: हिमाचल में गृह रक्षकों को तोहफा, अब 26,492 रुपये मिलेगा प्रतिमाह मानदेय, 2016 से एरियर भी, अधिसूचना जारी

Wed, 01 Jun 2022 07:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jun 2022 07:15 PM IST
सार

राज्य सरकार ने गृह रक्षकों का दैनिक मानदेय 675 रुपये से बढ़ाकर 883 रुपये प्रतिदिन करने की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Home guards in Himachal will now get Rs 26,492 as a monthly honorarium, arrears from 2016, notification issued
हिमाचल में गृह रक्षकों को तोहफा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल सरकार ने प्रदेश के 5,000 से ज्यादा होमगार्डों को बड़ी राहत दी है। इन्हें 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2021 तक का एरियर सरकार की ओर से निर्धारित तरीके से नियमित समय में दिया जाएगा। इससे प्रत्येक होमगार्ड को करीब दो लाख रुपये तक फायदा होगा। इसके अलावा इनके मानदेय में प्रति माह 6,234 रुपये की वृद्धि की गई है। मानदेय बढ़ने की अधिसूचना राज्य सरकार ने बुधवार को जारी कर दी। अब इन्हें प्रति माह 26,492 रुपये मानदेय मिलेगा। मानदेय बढ़ाने के निर्णय से प्रदेश सरकार पर हर माह अतिरिक्त करीब तीन करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। नए वेतन फार्मूले के अनुसार 20,200 बेसिक पर 31 फीसदी डीए और 30 रुपये धुलाई भत्ता भी शामिल है। यह वृद्धि पुलिस कर्मियों के वेतन-भत्तों के समकक्ष की गई है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के गृह रक्षकों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है। माह के 30 दिनों में 30 दिन तथा 31 दिनों के लिए यह वेतन उसी गुणक से देय होगा। यह वृद्धि पुलिस कर्मियों के वेतन/भत्तों के समकक्ष की गई है। गृह रक्षक संघ के प्रवक्ता ने बताया है कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मी गदगद है। संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, प्रधान सचिव गृह, एडीजीपी व डीआईजी होम गार्ड्स का भी धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed