फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Holiday special train will run on Kalka-Shimla heritage track from December 24

Holiday Special Train: पर्यटकों के लिए कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर 24 दिसंबर से चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

Fri, 08 Dec 2023 10:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 10:57 AM IST
सार

 उत्तर भारत रेलवे विभाग हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को 24 दिसंबर से चलाने की तैयारी में जुटा है। 25 जनवरी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे प्रबंधन ट्रेन की टाइमिंग निर्धारित करने में जुट गया है।

विज्ञापन
Holiday special train will run on Kalka-Shimla heritage track from December 24
कालका-शिमला ट्रेन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सात कोच की होगी। उत्तर भारत रेलवे विभाग हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को 24 दिसंबर से चलाने की तैयारी में जुटा है। 25 जनवरी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे प्रबंधन ट्रेन की टाइमिंग निर्धारित करने में जुट गया है। आपदा के चलते रेलमार्ग से आवाजाही करने के लिए सैलानियों की संख्या कम हो गई थी। लेकिन दुर्गा पूजा के बाद संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


बंगाल, इंग्लैंड, महाराष्ट्र, दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। कालका से शिमला के लिए ट्रेनें पैक हैं। हालांकि शिमला से कालका जाने में यात्रियों की संख्या कम है। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी हिल्स क्वीन शिमला पहुंचते है। सैलानियों की सुविधा के लिए हर वर्ष हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर सैलानियों की अधिक संख्या होने की उम्मीद है। इससे पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

कालका- शिमला रेलमार्ग पर क्रिसमस और न्यू ईयर पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सात कोच की होगी। 24 दिसंबर से इसे चलाने की तैयारी है। पांच जनवरी तक हॉलीडे स्पेशल का संचालन होगा।-मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरिटेज ट्रैक पर हो रहा छह ट्रेनों का संचालन
कालका शिमला रेलमार्ग पर मौजूदा समय में छह ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कालका से शिमला के लिए पहली ट्रेन 52457 सुबह 03:45 बजे और कालका से 52458 ट्रेन सुबह 10.55 बजे रवाना होती है। 04506 ट्रेन सुबह 04:45 बजे चलती है और वापसी में 04505 ट्रेन दोपहर 02:15 बजे कालका के लिए रवाना होती है। कालका से 52451 ट्रेन सुबह 05:45 बजे चलती है और वापसी में 52452 ट्रेन शाम 05:25 बजे रवाना होती है। 52453 ट्रेन सुबह 06:20 बजे चलकर वापसी में 52454 ट्रेन शाम 05:45 बजे रवाना होती है। 52459 ट्रेन सुबह 07:00 बजे चलकर वापसी में शिमला से कालका के लिए 52460 ट्रेन दोपहर 03:50 बजे रवाना होती है। 52455 ट्रेन दोपहर 12:10 बजे चलती है और वापसी में शिमला से 52456 ट्रेन शाम 06:30 बजे रवाना होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed