{"_id":"5ac0dd6f4f1c1bee618b4eab","slug":"hockey-india-dispute-between-vidya-stokes-and-mp-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अनुराग ठाकुर को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनाए जाने पर विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अनुराग ठाकुर को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनाए जाने पर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को हॉकी इंडिया की हिमाचल इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर विवाद हो गया है। हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्य, संरक्षक और कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि ऊना में जो संघ के चुनाव हुए, वह गैर कानूनी हैं।
विज्ञापन
बिना नोटिस के चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। उन्होंने हॉकी इंडिया से मामले को उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की कोशिश हमेशा ही खेल संघों पर कब्जा करने की रही है। प्रदेश में खेलों के सहारे ही वह अपनी राजनीति चमकाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय से जारी अपने बयान में स्टोक्स ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को हॉकी इंडिया के कायदे कानूनों का ज्ञान नहीं है। वह मनमर्जी से चुनाव कराकर हिमाचल हाकी संघ के अध्यक्ष नहीं बन सकते।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद को वह वर्षों से संभाल रहीं थीं। चुनाव कराने के पहले उनको नोटिस दिया जाना चाहिए था, जो उन्हें नहीं दिया गया। स्टोक्स ने कहा कि अनुराग ने हिमाचल हॉकी का अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए आनन-फानन में चुनाव की रस्म अदायगी की।
चुनाव पूरी तरह से अवैध हैं। इसे लेकर वह हॉकी इंडिया से भी बात करेंगी। अनुराग ने नियमों के विपरीत जाकर अध्यक्ष पद को कब्जाया है। वह स्वयंभू अध्यक्ष हैं।