{"_id":"5831a5bf4f1c1bb404b39829","slug":"hockey-india-cancelled-sukhwinder-sukhu-appointment-as-executive-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया ने सुक्खू को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी इंडिया ने सुक्खू को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Nov 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की हॉकी इंडिया की हिमाचल इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति रद्द कर दी गई है। हॉकी इंडिया ने कहा है कि संविधान में ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं है। करीब चार दिन पहले सुक्खू की नियुक्ति की जानकारी हॉकी इंडिया की मुख्य संरक्षक एवं आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने दी थी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो हॉकी इंडिया के अधिकृत पदाधिकारियों ने सुक्खू की इस पद पर नियुक्ति को संविधान सम्मत नहीं बताया है। हॉकी इंडिया ने कहा है कि उनके संविधान के अनुसार हॉकी इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का ऐसा कोई प्रावधान संविधान में नहीं है। मालूम रहे कि हॉकी इंडिया के हिमाचल इकाई के महासचिव अनुराग ठाकुर हैं।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी की हिमाचल इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सुक्खू ने कोचिंग शिविरों, खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण, राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ उन्हें पर्याप्त अवसर देने जैसी हॉकी से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करना था।
विज्ञापन
स्टोक्स बोलीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर होगा विचार
हॉकी इंडिया की मुख्य संरक्षक विद्या स्टोक्स ने कहा है कि संविधान में कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रावधान नहीं है। इसीलिए हॉकी इंडिया में इस नियुक्ति पर पुनर्विचार हो रहा है। अब सुक्खू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।