फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIV positive patients will get 1500 rupees every month

हिमाचल में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

Sat, 07 Sep 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
HIV positive patients will get 1500 rupees every month

प्रदेश सरकार ने हिमाचल के एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को हर महीने 1500 रुपये देने का फैसला लिया है। अभी इन मरीजों को अस्पताल में निशुल्क उपचार के साथ परिवहन विभाग की ओर से बसों में आने-जाने के लिए एक पर्ची दी जाती थी। अब मरीज इस राशि का इस्तेमाल अपने खान-पान के लिए कर सकेंगे। सरकार ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी।  हिमाचल में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4247 है। एआरटी सेंटर हमीरपुर में इन मरीजों की सर्वाधिक संख्या 1228 है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एआरटी बिलासपुर में 246, एआरटीसी राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में 1208, एफएल-एआरटी जोनल अस्पताल मंडी में 377, आईजीएमसी शिमला 714 एफएल-एआरटीसी, आरएच ऊना में 474 हैं। मरीजों को इस वित्तीय लाभ के लिए एआटी सेंटर का नाम और इंचार्ज के हस्ताक्षर, आधार कार्ड या वोटर आई कार्ड या राशनकार्ड की कॉपी और बैंक अकाउंट नंबर देना होगा। हिमाचल में 323 बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में हैं। कुल 4247 मरीजों में से 1910 पुरुष, 2012 महिलाएं, दो अन्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed