{"_id":"5b4c44e84f1c1b8f568b492f","slug":"hitesh-win-body-building-championship-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हितेश ने जीती बॉडी बिल्डिंग स्टेट चैंपियनशिप की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हितेश ने जीती बॉडी बिल्डिंग स्टेट चैंपियनशिप की ट्रॉफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी थियेटर में टीम 13 मेनिया की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता एवं फिटनेस आइकॉन ऑफ द ईयर साहिल खान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
साहिल खान ने बताया कि शिमला की वादियों बेहतर खूबसूरत है यहां बसने का दिल करता है, दिल करता है यहां बस जाऊं। उन्होंने इस दौरान प्रतियोगिता में विजेताओं प्रतिभागियों को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मंडी के हितेश कुमार को टीम 13 बॉडी बिल्डिंग स्टेट चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। मेनस क्लासिक और फिटनेस में नीरथ जमवाल, जबकि मेनस पिजेक और मॉडलिंग प्रतियोगिता में हितेश खन्ना ने ट्राफी जीती। जूनियर वर्ग में रजत, रूपेद्र सिंह के अलावा सीनियर वर्ग में सूरज कुमार सुरेंद्र ने भी अलग-अलग वर्ग में विजेता रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मशहूर बाडी बिल्डर प्रीत कमल और सुनैना सेतिया के अलावा बॉडी फिटनेस के एक्सपर्ट संपदा नंद स्वान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पवन कुमार ने निणार्यक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 200 प्रतिभागी के साथ महिला बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को स्टेट चैंपियन के खिताब से नवाजा गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य आशीष, करण, कैंपस, दर्पण, साहस, अर्पण, अरुण, अर्नव, नवीन और अर्चित मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान टीम 13 के आयोजकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गुलदस्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
टीम 13 के अध्यक्ष मनीश कश्यप ने बताया कि युवाओं को नशों की ओर जाने से बचाने के लिए यह आयोजन करवाया गया है। ताकि युवाओं को बॉडी बिल्डिंग के जरिए नशे से दूर रहे और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो।