फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hitendra selected as assistant commandant in assam rifles.

सिरमौर के हितेंद्र ने रोशन किया प्रदेश का नाम

Sun, 27 Dec 2015 10:34 PM IST
देवराज शर्मा/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
देवराज शर्मा/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Updated Sun, 27 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
hitendra selected as assistant commandant in assam rifles.

पच्छाद क्षेत्र के बाग पशोग पंचायत के गांव गणयाना निवासी हितेंद्र शर्मा ने बिहार के गया में असम राइफल रेजमेंट की स्पेशल कमीशन ऑफिसर का टेस्ट पास किया है। इस परीक्षा में हिमाचल से दो युवकों ने हिस्सा लिया था। गणयाना के हितेंद्र को सफलता मिली है।

विज्ञापन


हितेंद्र शर्मा असम राइफल में वर्ष 2001 में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। उन्होंने कमीशन फाइट कर सेना में बतौर कैप्टन रैंक की असिस्टेंट कमांडेंट की पदवी हासिल की है। हितेंद्र ने अपनी स्नातक की परीक्षा सेना में कार्य करते ही हासिल की थी। भारतीय सेना ने 12 दिसंबर को बिहार के गया में कार्यक्रम के दौरान उन्हें असिस्टेंट कमांडेंट का रैंक प्रदान किया। इस दौरान उनके पिता कृष्ण दत्त शर्मा और माता कमला देवी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


हितेंद्र शर्मा के तीन भाई और भी हैं। दो भाई भी सेना में कार्यरत हैं। एक भाई घर की देखभाल करते हैं। हितेंद्र की कामयाबी पर प्रदेश महिला कांग्रेस एवं प्रदेश कल्याण बोर्ड की सदस्या राजेश्वरी शर्मा, पूर्व सैनिक एकता मंच पच्छाद के अध्यक्ष मदन सिंह, सदस्य इंद्र शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना बैंक स्टेट बैंक में बनी अफसर- स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के एक छोटे से डूंगी प्लेट गांव की रीना ठाकुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी अफसर के पद पर नियुक्त हुई है। रीना ठाकुर की इस कामयाबी पर रीना के पिता श्याम लाल ठाकुर और माता कर्मो देवी को नाज है। वहीं, पूरे गांव में खुशी की लहर छा गई है।

रीना ठाकुर के पिता श्याम लाल ने बताया कि उनकी बेटी हालांकि शुरू सें से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। लेकिन, अब स्टेट बैंक इंडिया में प्रोबेशनरी अफसर के पद पर चयन होने से माता-पिता का सिर फर्क से ऊंचा हो गया है।


उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रीना ठाकुर ने शिमला विश्वविद्यालय से इसी साल मार्च 2015 में फिजिक्स में एमएससी पास की है। वह बीएड और टेट की परीक्षा भी पास कर चुकी है। वह एक दिसंबर को जालंधर में ज्वाइन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed