फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hit and run new law: Private buses will not run in Shimla on January 3, driver-conductor union informed DC

Shimla News: हड़ताल खत्म, तीसरे दिन दौड़े ट्रक, निजी बस सेवाएं भी शुरू

Wed, 03 Jan 2024 11:01 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 11:01 AM IST
सार

हिट एंड रन मामलों को लेकर मोटर वाहन अधिनियम में किए संशोधन के खिलाफ चल रहे आंदोलन का शिमला के निजी बस ऑपरेटरों ने समर्थन किया है।

विज्ञापन
hit and run new law: Private buses will not run in Shimla on January 3, driver-conductor union informed DC
निजी बस चालक-परिचालक यूनियन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोटर व्हीकल एक्ट में हिट एंड रन से जुड़े कानून में बदलाव के विरोध में खड़े ट्रक तीसरे दिन बुधवार से सड़कों पर दौड़ने शुरू हो गए हैं। वहीं, निजी बस सेवाएं भी सुचारू हो गई हैं। हड़ताल के कारण दो दिन से प्रदेश में 30 हजार ट्रकों के पहिये थमे हुए थे। ट्रक न चलने से उद्योगों और तीनों सीमेंट कारखानों से आपूर्ति ठप हो गई थी। न तो बाहर से कच्चा माल आ रहा था, न ही तैयार माल बाहर भेजा जा रहा था। हड़ताल से नालागढ़ में 10 हजार अल्ट्राटेक, अंबुजा, एसीसी के सीमेंट कारखानों में 12,000 ट्रक खड़े थे। कालाअंब औद्योगिकी क्षेत्र में 500, कुल्लू में 900 ट्रक खड़े थे। 

विज्ञापन


उधर, बिलासपुर, सिरमौर और बद्दी समेत अन्य जगहों पर करीब एक हजार निजी बसें कानून के विरोध में ऑपरेटरों ने खड़ी कर दी गई थीं। वहीं निगम के रूट भी बंद हो गए थे। उधर, कंपनियों ने मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए तेल के 432 टैंकर भेजे। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने 96, भारत पेट्रोलियम ने 14 टैंकर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 227 टैंकर भेजे। वहीं, आईओसीएल ने  परिवहन निगम को भी डीजल के 55 टैंकर भेजे। प्रदेश निजी बस चालक-परिचालक यूनियन के महासचिव अखिल गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। बुधवार से बसें चलेंगी। 
विज्ञापन


दो दिन खड़े रहे 30 हजार ट्रक और 1,000 निजी बसें 
सोलन        40 
कुल्लू         18 
कांगड़ा       21
चंबा            2
मंडी           12
बिलासपुर     4
सिरमौर       28
हमीरपुर       6
शिमला        26
किन्नौर         4
ऊना          30

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed