फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hit and run act: due to Diesel shortage Himachal Road Transport Corporation closed 138 routes, Public problems

डीजल की किल्लत: जनता की बढ़ी परेशानी, हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बंद किए 138 रूट

Wed, 03 Jan 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 11:03 AM IST
सार

निगम मुख्यालय के आदेशों पर पहले चरण में 138 रूट बंद किए गए हैं। कुल्लू में मंगलवार को एचआरटीसी और निजी बसों के करीब 100 रूट बंद रहे।

विज्ञापन
hit and run act: due to Diesel shortage Himachal Road Transport Corporation closed 138 routes, Public problems
एचआरटीसी बसें(फाइल)

विस्तार

डीजल की किल्लत के चलते प्रदेश में बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। मंगलवार को एचआरटीसी और निजी बसों के रूट फेल होने से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। निगम ने कम ऑक्यूपेंसी वाले रूट बंद करने शुरू कर दिए हैं। निगम मुख्यालय के आदेशों पर पहले चरण में 138 रूट बंद किए गए हैं। कुल्लू में मंगलवार को एचआरटीसी और निजी बसों के करीब 100 रूट बंद रहे। बिलासपुर जिले में 305 निजी बसें दूसरे दिन भी रूटों पर नहीं चलीं। परिवहन निगम ने 30 से 32 रूट क्लब कर दिए हैं।

विज्ञापन


एचआरटीसी के प्रदेश में 28 डीजल पंप हैं। इनमें से 23 आईओसी, 4 एचपी और 1 भारत पेट्रोलियम का है। आईओसी ने मंगलवार को निगम के ऊना डिपो को 24000 लीटर डीजल उपलब्ध करवा दिया है। एचपी ने तारादेवी, नगरोटा और पौंटा साहिब के लिए 29000 लीटर डीजल भेजने का आश्वासन दिया है। 10 टैंकर ट्रांसपोर्टर एचआरटीसी के विभिन्न डिपो को डीजल की आपूर्ति के लिए तैयार हो गए हैं। पालमपुर, बैजनाथ, जसूर, धर्मशाला, चंबा, नाहन, पांवटा, नालागढ़, मंडी और सुंदरनगर में डीजल की अधिक किल्लत पेश आ रही है। जरूरत पड़ने पर निगम की बसों में प्राइवेट पंपों से भी डीजल भरवाया जाएगा। दिल्ली में डीजल की किल्लत नहीं है इसलिए विभिन्न जिलों से दिल्ली जाने वाली बसों में दिल्ली में ही डीजल भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन


डीजल संकट से निपटने को कम यात्रियों वाले रूट होंगे बंद : रोहन
डीजल की कमी से निपटने के लिए कम यात्री संख्या वाले रूट बंद किए जा रहे हैं। तेल कंपनियों से डीजल उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। जरूरत पड़ने पर निजी पंपों से भी डीजल भरवाया जाएगा। दिल्ली से बसों को डीजल भरवा कर लाने के निर्देश दिए हैं।- रोहनचंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीजल बचाने के लिए ग्रामीण रूटों पर चलाईं ई-बसें
 एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने डीजल की बचत करने के लिए मंगलवार को ई-बसें शहर के अलावा ग्रामीण रूटों पर भी संचालित की। ई-बस सेवा का विस्तार करने के लिए निगम ने शहर के आसपास के रूटों पर सर्वे कर कुछ रूटों को चिन्हित किया था जहां ई-बसें चलाई जा सकती हैं। मंगलवार को ऐसे रूटों पर ई-बसें भेजी गई। निगम मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ई-बसों का भरपूर प्रयोग करने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को शहर में निजी बस ऑपरेटर हड़ताल पर रहेंगे जिसके चलते पूरा दारोमदार एचआरटीसी पर रहेगा। इसे देखते हुए मंगलवार पूरी रात ई-बसों की चार्जिंग की व्यवस्था की गई है। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि डीजल की किल्लत के बीच शिमला लोकल डिपो की सभी 68 ई-बसों का भरपूर प्रयोग किया जा रहा है। बुधवार को एचआरटीसी का पूरा प्रयास रहेगा कि शहर के यात्रियों को बसों की किल्लत न झेलनी पडे। इसके लिए ई-बसों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed