फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hindi diwas celebrations in gaiety theatre.

हिंदी दिवस समारोह में इन्हें मिला सम्मान

Sun, 14 Sep 2014 10:20 PM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
Hindi diwas celebrations in gaiety theatre.

भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी भाषा को अधिक मजबूत बनना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदी को सरलता और अभिव्यक्ति की क्षमता के कारण ही इसे राजभाषा का दर्जा दिया गया है। इस भाषा को लेखकों, कवियों के अतिरिक्त शिक्षण संस्थाओं में अधिक से अधिक प्रयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने हिंदी को जीवंत रखने के लिए समाज के सभी वर्गों से योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार और भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये बच्चे रहे अव्वल

Hindi diwas celebrations in gaiety theatre.

प्रश्नोत्तरी में राजेश कुमार, वंदना कुमारी ने प्रथम, ऋषभ एवं भूषण ने द्वितीय तथा खेमराज और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में सिमरन व पूर्वा ने प्रथम, रिया और नेहा ने द्वितीय स्थान योगेश वर्मा व सीमा नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में लक्कड़ बाजार की शीतल चौहान व सरस्वती विद्या मंदिर की अक्षिता शर्मा प्रथम।

कांगड़ा के पवन कुमार व नेहा द्वितीय, कुल्लू के संजय ठाकुर और सुहानी तृतीय स्थान पर रहे। अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता में संजौली के पंकज शर्मा और आकृति प्रथम, सेंट बीड्ज की शिवानी ठाकुर और दीक्षा भट्ट द्वितीय जबकि धर्मशाला के कार्तिक और मुनीश तीसरे स्थान पर रहे। विषय के पक्ष में सेंट बीड्स की शिवानी ठाकुर तथा नालागढ़ की अनुराधा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया।

इन कर्मचारियों को किया सम्मानित

Hindi diwas celebrations in gaiety theatre.

सचिवालय स्तर में सीमा सागर, महेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, जोगिंद्र शर्मा और चंद्र दत्त को पुरस्कार दिए गए। अधिकारी वर्ग में संजय शर्मा को प्रथम, सतीश शर्मा को द्वितीय और भरत कायथ को तृतीय सम्मान दिया गया।

कर्मचारी वर्ग में कुलवंत सिंह, पूनम पूरी, विरेंद्र शर्मा को पुरस्कृत किया गया। निगम, बोर्ड व आयोग वर्ग में प्रेम सिंह, चेतन शर्मा और कमल देव, लेख राम, प्रेम दत्त और कमल को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed