फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA review meeting in shimla.

अधिकारी बताएं, दो महीने में क्या काम हुए

Mon, 08 Sep 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 08 Sep 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
HIMUDA review meeting in shimla.

प्रदेश में बीते दो महीने से चल रहे कार्यों को लेकर शनिवार को हिमुडा में रिव्यू मीटिंग हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने की।

विज्ञापन


इसमें अधिकारियों से बीते दो महीने में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और अधिकारियों से पूछा गया कि इन महीनों में अधिकारियों ने हिमुडा के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए क्या-क्या कार्य किए गए।
विज्ञापन


बैठक में हिमुडा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों को कार्यों के टारगेट भी दिए गए। लोगों को प्लॉट और फ्लैट देने के लिए अधिकारियों को जमीनें तलाशने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमुडा में डिमांड ऑफ सर्वे के मुताबिक हजारों लोगों ने प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन कर रखा है। ये आवेदन पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए है लेकिन अभी तक इन्हें हिमुडा की ओर से राहत नहीं मिली है।


बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जितना जल्दी हो सके, प्रदेश में जमीन की फाइन किया जाना ताकि हिमुडा आगे की योजना तैयार कर सके। हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत झाजटा ने बताया कि दो महीने बाद फिर अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान हिमुडा में एक भी प्रोजेक्ट फाइनल नहीं किया गया। लोगों के आवेदन मांगे गए लेकिन किसी भी भी प्लॉट और फ्लैट देकर राहत नहीं दी गई है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने भी लोगों को फ्लैट और प्लॉट देने के लिए जमीनें फाइनल करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed