फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA may not be able to provide flats to people in himachal

हिमुडा ने तोड़ दिया आपके घर का सपना!

Fri, 20 Jun 2014 07:44 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA may not be able to provide flats to people in himachal

हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) से प्लॉट या फ्लैट का सपना पूरा नहीं हो रहा है। तीन साल पहले करवाए गए डिमांड सर्वे में हिमुडा ने फ्लैट या प्लॉट के लिए आवेदन मांगे थे। 10 जिला मुख्यालय, पर्यटन और औद्योगिक शहरों में घर खरीदने के लिए करीब 72 हजार लोगों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन


आवेदन 5000 रुपये के साथ मांगे गए थे, पर हिमुडा इस मांग को अब तक पूरा नहीं कर सका है। आगे कोई उम्मीद भी नहीं है। अब हालत यह है कि 72 हजार आवेदकों में से करीब 26 हजार को पैसे लौटा दिए हैं। बाकी के लिए भी ऑफर है कि जो इंतजार नहीं कर सकता, वो पैसे ले सकता है।
विज्ञापन


इसी बीच हिमुडा ने हमीरपुर, परवाणू जैसे स्थानों पर बनी नई कॉलोनियों के लिए कुछ आवेदकों को ऑफर दिया था, लेकिन ये संख्या बेहद कम है। इन आवेदकों में करीब 15 फीसदी प्रदेश के बाहर के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

42 साल में बांटे 18 हजार प्लॉट-फ्लैट

HIMUDA may not be able to provide flats to people in himachal

राज्य में हाउसिंग बोर्ड 1972 से है। इसके बाद 2004 में इसका विलय हिमुडा में हुआ। स्थापना के करीब 42 वर्षों में हिमुडा ने कुल 18 हजार प्लाट या फ्लैट बेचे हैं। ऐसे में 72 हजार आवेदकों को घर उपलब्ध करवाने में कितना वक्त लगेगा, ये अंदाजा लगाया जा सकता है।

हिमुडा के सीईओ डॉ. सुनील चौधरी का कहना है कि भूमि खरीद की प्रक्रिया में दिक्कत है। जहां जितनी जमीन चाहिए, वहां मिल नहीं रही। जहां मिलती है, वहां या तो वन भूमि है या फिर सड़क या बिजली-पानी न होने की दिक्कत है। डिमांड सर्वे भी व्यावहारिक नहीं था। कई केस ऐसे थे, जहां एक ही परिवार ने चार-पांच आवेदन कर दिए थे।

ये सोचकर कि लॉटरी निकलेगी। फिर भी हम नई कॉलोनियों के लिए जमीन की तलाश में हैं। जो आवेदक इंतजार नहीं कर सकते, वे अपनी धनराशि ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed