फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA Flats and plots in shimla Himachal Pradesh

फ्लैट मिला न प्लॉट, सिक्योरिटी वापस कर जले पर नमक छिड़क रहा हिमुडा

Sat, 13 Oct 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Oct 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA Flats and plots in shimla Himachal Pradesh

लोगों से पांच हजार रुपये सिक्योरिटी लेकर हिमुडा अब फ्लैट देने से मुकर गया है। हिमुडा ने लोगों के अपने घर का सपना तोड़ते हुए कह दिया है कि अपनी सिक्योरिटी वापस ले लो। जगह नहीं मिलने से फ्लैट नहीं बन सकता। आठ साल पहले हिमुडा ने लोगों को अपने घर का सपना दिखाया। इस दौरान करीब 68 हजार लोगों ने फ्लैट के लिए आवेदन किया। हालांकि, 38 हजार लोगों ने समय पर फ्लैट न मिलने के कारण बिना ब्याज के सिक्योरिटी राशि को वापस ले लिया था।

विज्ञापन


करीब 30 हजार लोग शेष हैं। इनमें से भी 20 से 25 हजार को ब्याज समेत राशि लौटाई जानी है। हिमुडा ने आवेदकों को साफ कह दिया है कि जगह न मिलने से लोगों की डिमांड पूरी नहीं की जा सकती है। हिमुडा के पास सिर्फ सोलन, धर्मपुर, ठियोग, नाहन, मंडी धर्मशाला, शिमला और पांवटा में जमीनें है, लेकिन इन क्षेत्रों में भी सिर्फ उन्हीं लोगों को प्लॉट और फ्लैट मिलेंगे। जिन्होंने यहां के लिए आवेदन किया होगा।  
विज्ञापन


वर्ष 200-11 में हिमुडा ने प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें 68 हजार लोगों ने आवेदन किया था। इसमें हिमुडा के पास करीब 32 करोड़ रुपये एकत्र हुआ था। आठ साल तक हिमुडा लोगों के पैसे को इस्तेमाल करता रहा। बताया जा रहा है कि लोगों को समय पर प्लॉट और फ्लैट न मिलने पर करीब 38 हजार लोगों ने बिना ब्याज के ही अपनी सिक्योरिटी वापस ले ली है।  हिमुडा सीईओ उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि बीओडी के फैसले के मुताबिक जहां जमीनें नहीं हैं, वहां के आवेदकों को 5 फीसदी ब्याज समेत सिक्योरिटी वापस लेने का फैसला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमुडा को इसलिए लेना पड़ा फैसला
जब हिमुडा को लगा कि अब लोग सिक्योरिटी वापस नहीं ले रहे हैं तो हिमुडा ने खुद ही बीओडी की बैठक में फैसला लेकर ब्याज समेत सिक्योरिटी लौटाने का फैसला ले लिया। 


ऐसे वापस ले सकेंगे सिक्योरिटी वापस
जब लोगों ने प्लॉट और फ्लैट लेने के लिए आवेदन किया था, उस समय लोगों को 5000 रुपये सिक्योरिटी की रसीद दी गई थी। अगर यह रसीद गुम हो गई है तो इसके लिए लोगों को एप्लीकेशन देनी होगी। नाम से आवेदकों को ट्रेस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed