फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himuda employees gave warning of agitation on pension issue

अंतरिम पेंशन न मिलने पर भड़के हिमुडा कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 30 Jul 2019 06:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
himuda employees gave warning of agitation on pension issue
सांकेतिक तस्वीर

आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) कर्मचारी महासंघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर जल्द सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतरिम पेंशन जारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि अगर अंतरिम पेंशन की अदायगी तत्काल नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी हिमुडा प्रबंधन की होगी। 

विज्ञापन


महासंघ ने कहा कि जो कर्मचारी मार्च 2019 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें अभी तक अंतरिम पेंशन नहीं दी गई है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है। इसके अलावा महासंघ ने पेंशन स्कीम में भी कर्मचारियों के साथ अन्याय का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वयंभू कर्मचारी नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर्मचारियों में फूट डाल रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें हिमुडा पेंशन स्कीम में कथित अनियमितताओं के बारे में कर्मचारियों का पक्ष उनके समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमुडा ने प्रदेशभर में करोड़ों रुपये की भूमि खरीदी है, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद अभी भी क्रय की गई भूमि पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे कर्मचारियों को हिमुडा के भविष्य की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed