फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himchal teacher send demands to pm modi.

सीएम नहीं सुनते, अब पीएम से की शिकायत

Thu, 16 Oct 2014 11:24 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
himchal teacher send demands to pm modi.

मांगें पूरी न होने पर सूबे के शिक्षकों ने अब राज्य सरकार के बजाय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत करना शुरू कर दी है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सभी जिलों में उप निदेशकों के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा है।

विज्ञापन


13 सूत्रीय इस मांग पत्र में पेंशन, 4-9-14 और नियमितीकरण समेत कई मसलों को उठाया गया है। महासंघ के मीडिया प्रभारी डॉ. मामराज पुंडीर ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षा उप निदेशक प्राथमिक व उप निदेशक उच्च शिक्षा को हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का मांग पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पत्र को शिक्षा उप निदेशक, शिक्षा निदेशक, शिक्षा सचिव, मुख्यमंत्री, एचआरडी मंत्री व प्रधानमंत्री को यह मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसी कड़ी में महासंघ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से 20 अक्तूबर को शिमला में मिलेगा और उन्हें भी मांग पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की हैं ये 13 मुख्य मांगें

himchal teacher send demands to pm modi.

  1. 7-7-14 की अधिसूचना को निरस्त करना
  2. अनुबंध अध्यापकों को तीन वर्ष में नियमित करना
  3. सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करना
  4. डीपीई, एलए क्रॉफ्ट की वेतन विसंगतियों को दूर करना
  5. पदोन्नति ग्रेड पे पदोन्नति के दो वर्ष बाद प्रदान करना गलत
  6. प्रारंभिक विद्यालयों में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए फंड
  7. नए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 5 विषयों की ही मंजूरी गलत
  8. शिक्षकों की अस्थायी भर्तियों पर लगे रोक
  9. पीजीटी पदनाम बदलकर लेक्चरर किया जाए
  10. टीजीटी से पीजीटी की पदोन्नति के लिए विषयवार वरिष्ठता सूची बने
  11. 2004 से पहले की पेंशन व्यवस्था बहाल हो
  12. गैर शैक्षणिक कार्य न लिए जाएं शिक्षकों से
  13. पैरा टीचर को शीघ्र नियमित किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed