फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himchal bjp leaders will now campaign in j&K.

हरियाणा जीता, अब ये है भाजपा का अगला मिशन

Tue, 28 Oct 2014 08:46 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
himchal bjp leaders will now campaign in j&K.

हरियाणा में फतह करने के बाद प्रदेश के भाजपा नेता नवंबर में जम्मू-कश्मीर जाएंगे। वहां चुनावी रणनीति बनाकर भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पड़ोसी राज्य होने के कारण भाजपा नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


उधर, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर जम्मू-कश्मीर के अलावा झारखंड भी जाएंगे। हरियाणा के चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं की भूमिका अहम रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के 15 से अधिक दिग्गज नेताओं ने हरियाणा में मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री राजीव बिंदल सहित कई नेता हरियाणा में एक माह तक जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने कहा तैयार है हम

himchal bjp leaders will now campaign in j&K.

अब जम्मू कश्मीर को फतह करने का सपना प्रदेश के भाजपाई देख रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पड़ोसी राज्य है। इस कारण प्रदेश के नेताओं का चुनाव प्रचार में असर हो सकता है।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी ओर, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि दोनों राज्यों में पार्टी की सरकार बनाना भाजयुमो का लक्ष्य है।

इसे निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा। नवंबर में हिमाचल सहित दूसरे राज्य के कार्यकर्ताओं को भी दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए भेजा जाएगा। मोदी सरकार की नीतियों को दोनों राज्यों में पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed