फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himahal weather uptate: Chance of rainfall for four days, thunderstorm alert in plains, Keylong heat broke record

मौसम: हिमाचल में चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ का अलर्ट, केलांग में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 11 Apr 2022 06:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Apr 2022 06:04 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश के साथ कई जगह अंधड़ चलने के आसार हैं।  वहीं, सोमवार को प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन
himahal weather uptate:  Chance of rainfall for four days, thunderstorm alert in plains, Keylong heat broke record
हिमाचल में बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार 12 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश के साथ कई जगह अंधड़ चलने के आसार हैं। वहीं, निचले व मैदानी भागों में 12 से 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन


अधिकतम व न्यूनतम तापमान
सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.9, बिलासपुर 37.0, हमीरपुर 36.8, कांगड़ा 36.7, सुंदरनगर 36.3, भुंतर 35.0, सोलन-चंबा 34.8, नाहन 34.7, धर्मशाला 34.0, शिमला 27.2, डलहौजी 25.0, कल्पा 24.6 और केलांग में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार रात को नाहन में इस सीजन का सबसे अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा धर्मशाला में 20.2, बिलासपुर 18.0, कांगड़ा-डलहौजी 17.6, शिमला 17.5, ऊना 17.4, मंडी 14.9, हमीरपुर 14.2, सोलन 13.7, चंबा 13.3, सुंदरनगर 13.2, भुंतर 11.2, मनाली 9.4, कल्पा 8.4 और केलांग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


केलांग में दस वर्ष बाद टूटा गर्मी का रिकॉर्ड
देश और प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच जनजातीय शीत क्षेत्र केलांग में अधिकतम तापमान ने बीते 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दस अप्रैल को केलांग में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले वर्ष 2012 में 20 अप्रैल को 19.6 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ था। बढ़ती गर्मी से सूबे के पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीना छूटना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed