{"_id":"5cb97ef6bdec2213f22d3edc","slug":"himachl-govt-will-decide-soon-on-hp-administrative-tribunal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने की तैयारी, विचार कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने की तैयारी, विचार कर रही सरकार
Fri, 19 Apr 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश सरकार में ट्रिब्यूनल को बंद करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, सरकार का एक धड़ा ट्रिब्यूनल को बंद करने के पक्ष में है। जबकि दूसरा धड़ा इसे चलाने में काई ऐतराज नहीं जता रहा। चूंकि ट्रिब्यूनल को बंद करने को लेकर पिछली भाजपा सरकार व नेताओं का रुख सख्त रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में वर्तमान सरकार पर ट्रिब्यूनल को लेकर भारी दबाव है। सरकार के सूत्रों के अनुसार वीरभद्र सरकार ने इसे शुरू किया था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत भाजपा के कई नेताओं ने इस ट्रिब्यूनल को बंद करने की बात कही थी।
विज्ञापन
चूंकि वर्तमान में ट्रिब्यूनल में दो पदों को भरने को लेकर सरकार ने प्रक्रिया शुरू की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डा श्रीकांत बाल्दी और अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा का नाम तय माना जा रहा है। हालांकि फाइल अभी भी केंद्र को नहीं भेजी गई है। ऐसे में ट्रिब्यूनल के भविष्य को लेकर गेंद सरकार के पाले में ही है।
विज्ञापन