फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali Tribal area girls shining in world, becoming pilots and officers.

यहां कबाइली इलाकों की बेटियों ने छुआ आसमां, कायम कर रही मिसाल

Tue, 31 May 2016 09:26 AM IST
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति) Updated Tue, 31 May 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
Himachali Tribal area girls shining in world, becoming pilots and officers.
इंडियन एयरलाइंस में पहली हिमाचली पायलट अपराजिता और इंडिगो एयरलाइंस में पायलट रवीना ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के लाहौल स्पीति की बेटियां देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। घाटी की बेटियां पायलट बनकर हवाई जहाज उड़ा रही हैं। कुछ डॉक्टर, इंजीनियर तो कुछ आईपीएस बनकर प्रदेश की सेवा में जुटी हैं।

विज्ञापन


स्पीति की डिक्की डोलमा को कौन नहीं जानता। डिक्की डोलमा ने सबसे कम (16 साल) उम्र में एवरेस्ट फतह करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। ठोलंग गांव की किसान की बेटी अपराजिता लाल 20 साल की उम्र में इंडियन एयरलाइंस में पहली हिमाचली पायलट बनी।
विज्ञापन


मूलिंग गांव की निर्मला भानु कराटे के क्षेत्र में पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने फिल्मी हस्तियों के साथ भारतीय सेना को भी कराटे का प्रशिक्षण दिया। वे आज सुरक्षा से जुड़े अहम पद पर नियुक्त हैं। तांदी पंचायत के ठोलंग गांव की कई बेटियां एमबीबीएस कर चुकी हैं। जैमूर गांव की रवीना ठाकुर इंडिगो एयरलाइंस में पायलट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की ग्रामीण महिलाएं भी पीछे नहीं, बनी मिसाल

Himachali Tribal area girls shining in world, becoming pilots and officers.
मारबल की दिव्या ठाकुर का एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 विमान उड़ाने के लिए चयन हो चुका है। - फोटो : अमर उजाला

मारबल की दिव्या ठाकुर का एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 विमान उड़ाने के लिए चयन हो चुका है। शांशा गांव की इरीना मासूम भारतीय विदेश सेवा के पद पर सेवाएं दे रही हैं। लोअर केलांग की टशी आंगमो को स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका है।

लाहौल की ग्रामीण महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। कई पंचायतों में महिलाओं ने अपने स्तर पर शराबबंदी कर रखी है। ये जंगली जानवरों को बचाने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। पेड़ काटने पर कई महिला मंडलों ने हुक्का-पानी बंद करने का फरमान जारी किया है।

स्वच्छता को लेकर भी घाटी की महिलाएं सबसे आगे हैं। यहां लड़कों के मुकाबले लड़कियों का लिंगानुपात 1022 है। घाटी की 90 फीसदी खेती और बागवानी महिलाएं ही संभालती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed