फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachali dham for tourists in HPTDC Hotels in Himachal Pradesh

पर्यटन: कांसे की थाली में लीजिये हिमाचली धाम का जायका, इसी माह शुरू होगी सुविधा

Thu, 08 Jul 2021 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Jul 2021 11:35 AM IST
सार

हिमाचली धाम में ग्राहकों को परंपरागत कांगड़ी, मंडियाली, चंबियाली, बिलासपुरी धाम में मदरा, बदाणा, माहणी, कद्दू का मीठा, कढ़ी, सेपू बड़ी जैसे लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे।

विज्ञापन
himachali dham for tourists in HPTDC Hotels in Himachal Pradesh
कांसे की थाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी और स्थानीय लोग अब पर्यटन विकास निगम के होटलों, कैफे और रेस्टोरेंट में हिमाचली धाम का जायका ले सकेंगे। इसी माह यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। खास बात यह है कि हिमाचली धाम परंपरागत कांसे की थालियों में परोसी जाएगी। यमुनानगर जगाधरी से थालियां और कटोरियां मंगवाई गई है। कोविड-19 लॉकडाउन से हुए नुकसान से पार पाने की कवायद के तहत पर्यटन निगम यह सेवा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के 53 होटलों और 17 कैफे में यह सुविधा शुरू होगी। हिमाचली धाम में ग्राहकों को परंपरागत कांगड़ी, मंडियाली, चंबियाली, बिलासपुरी धाम में मदरा, बदाणा, माहणी, कद्दू का मीठा, कढ़ी, सेपू बड़ी जैसे लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। हिमाचली धाम के लिए ग्राहकों को महज 180 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


80 रुपये में घी के साथ पहाड़ी सिड्डू
पर्यटन निगम पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घी के साथ पहाड़ी सिड्डू भी परोसेगा। मीठे और नमकीन सिड्डू महज 80 से 90 रुपये में उपलब्ध होंगे। ग्राहकों की डिमांड पर तिल, उड़द की दाल, बाथू, अफीम दाना से सिड्डू तैयार किए जाएंगे। लोग सिड्डू पैक करवाकर घर भी ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन निगम को घाटे से उबारने की कोशिश : कश्यप
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि कोरोना के कारण पर्यटन कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। एचपीटीडीसी के होटलों और कैफे को नुकसान से उबारने के लिए हिमाचली थाली और पहाड़ी सिड्डू की टेक अवे सर्विस इसी माह शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed