{"_id":"5d175e958ebc3e3c7239acb7","slug":"himachal-women-congress-warned-for-agitation-on-buses-shortage-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की व्यवस्था नहीं की तो आंदोलन करेगी हिमाचल महिला कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की व्यवस्था नहीं की तो आंदोलन करेगी हिमाचल महिला कांग्रेस
Sat, 29 Jun 2019 11:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि प्रदेश में ओवर लोडिंग रोकने से पहले बसों की व्यवस्था नहीं की गई तो उनका संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश के स्कूलों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। सरकार एक तरफ बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बात कह रही है और दूसरी तरफ स्कूली छात्राओं को ओवर लोडिंग के नाम पर बसों से उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने शनिवार को शिमला के राजीव भवन में हुए प्रेस सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बसों और अन्य वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने के लिए आनन-फानन में फरमान तो जारी कर दिए हैं, परंतु वाहनों की उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
सरकार को ओवर लोडिंग रोकने से पहले बसों और अन्य वाहनों की उचित संख्या में व्यवस्था करनी चाहिए थी। इसके बाद बसों की ओवर लोडिंग रोकने का फैसला लेना चाहिए था।
शिमला में बसों की कमी के कारण ओवर लोडिंग होती रही है और सरकार ने अब ओवर लोडिंग रोकने का फैसला लिया है। इससे आम यात्रियों खासकर स्कूली छात्राओं को परेशानी हो रही है।