जांच के लिए दूसरे राज्यों में भी भेजे जाएंगे सैंपल, सरकार ने लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के अलावा अब बाहरी राज्यों में भी खाद्य वस्तुओं के सैंपलों की जांच होगी। डिपो में राशन पहुंचने से पहले गोदामों में खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए जाएंगे। इन्हें खाद्य आपूर्ति विभाग की लैब के अलावा बाहरी राज्यों को भेजा जाएगा।
दोनों लैबों की रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। अगर सरकार की लैब की सैंपल रिपोर्ट सही और बाहरी राज्यों में रिपोर्ट गलत आती है तो अफसर की जवाबदेही होगी। लोगों के बेहतर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए हर महीने प्रत्येक खाद्य वस्तुओं के तीन से चार सैंपल लिए जाएंगे।
कुल्लू में आटे का सैंपल फेल होने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बीते शुक्रवार को अफसरों को तलब कर इसका कारण पूछा। मंत्री ने अफसरों को आदेश दिए कि ऐसा भी होता है कि टेंडर के दौरान कंपनी सैंपल कोई और देती है, जबकि डिपो में सप्लाई कुछ और ही भेजी जाती है।
महीने से पहले सप्ताह में डिपो में पहुंचेगी सप्लाई
इस कारण सैंपल फेल होने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान फेल हुए सैंपल की रिपोर्ट पर भी चर्चा की। शहरी क्षेत्रों में एक से दो तारीख, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 5 तारीख से पहले राशन की सप्लाई पहुंच जाएगी।
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने विभाग को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई डिपो होल्डर समय पर राशन नहीं उठाता है तो कार्रवाई होगी हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिलेगा।
विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाला राशन उपलब्ध करवाए। सैंपल फेल होने पर कंपनियां ब्लैक लिस्ट किए जाने के साथ अफसर पर भी कार्रवाई होगी। - किशन कपूर, खाद्य आपूर्ति मंत्री