फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will remain dry for six days, the minimum temperature of Keylong and Kukumseri in minus

Himachal Weather: हिमाचल के उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें 7 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Thu, 01 Dec 2022 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 07:46 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आ रहे इस बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather will remain dry for six days, the minimum temperature of Keylong and Kukumseri in minus
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित मंडी, कुल्लू और चंबा जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आ रहे इस बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 7 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर के कई भागों में 3 दिसंबर तक धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 
विज्ञापन


नवंबर में सामान्य से तीन फीसदी अधिक बरसे बादल 
प्रदेश में नवंबर के दौरान सामान्य से तीन फीसदी अधिक बादल बरसे। चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई। शेष जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे। नवंबर में 18.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष इस अवधि में 19.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 7.9, सुंदरनगर 2.1, भुंतर 1.9, कल्पा 1.8, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.0, नाहन 12.3, केलांग मानइस 4.2, पालमपुर 6.0, सोलन 4.2, मनाली 1.4, कांगड़ा 8.0, मंडी 4.5, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 5.4, चंबा 4.5, डलहौजी 10.0, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 8.8, कुकुमसेरी 4.2, कोटखाई 4.7, रिकांगपिओ 4.2 और पांवटा साहिब में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


अधिकतम तापमान
डलहौजी में अधिकतम तापमान 17.4, चंबा 19.9, केलांग 8.2, धर्मशाला 25, कांगड़ा 23.1, भुंतर 23, हमीरपुर 23.1, सुंदरनगर 24, बिलासपुर 25, रिकांगपिओ 18.7, शिमला 18.5, कुफरी 15, सोलन 24.4 और ऊना में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed