फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will remain bad for four days in many parts of state, Orange alert for heavy rain on June 25

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट, कई भागों में 25 जून तक खराब रहेगा मौसम

Wed, 21 Jun 2023 07:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 07:35 PM IST
सार

प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 25 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather will remain bad for four days in many parts of state, Orange alert for heavy rain on June 25
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 25 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 जून को प्रदेश में भारी बारिश व अंधड़ चलने का ऑरेंज जारी किया है। उच्च पर्वतीय भागों में 22 व 23 जून को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 23 जून को मैदानी भागों में भी मौसम साफ रहेगा। 24 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार रात को राजधानी शिमला सहित सिरमौर और सोलन जिला के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। जटौन बैराज में 63, रेणुका में 56, शिमला में 40, पच्छाद-डलहौजी में 26, अर्की में 25, सोलन-जोगिंद्रनगर में 20, राजगढ़ में 18, मशोबरा में 17, ठियोग में 15, कंडाघाट में 14, कसौली में 9, रोहड़ू में 7 और चौपाल-नाहन में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बुधवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहा। शिमला और सुंदनगर में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.3, सुंदरनगर 23.0, भुंतर 20.4, कल्पा 12.8, धर्मशाला 22.2, ऊना 26.7, नाहन 22.7, केलांग 10.5, पालमपुर 21.2, सोलन 20.0, मनाली 16.1, कांगड़ा 25.0, मंडी 22.6, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 24.8, चंबा 22.2, डलहौजी 14.2, जुब्बड़हट्टी 19.4, कुफरी 14.9, कुकुमसेरी 10.2, नारकंडा 13.4, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 17.5, सेऊबाग 20.0, धौलाकुआं 24.4, बरठीं 23.6, मशोबरा 16.3, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 18.5 व देहरागोपीपुर में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 
 बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8, बिलासपुर-धौलाकुआं में 36.0, हमीरपुर में 35.5, कांगड़ा में 35.4, मंडी में 35.2, चंबा में 34.3, सोलन में 32.0, नाहन में 31.2, धर्मशाला में 30.4, मनाली में 29.0 और शिमला में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Diabetes: हिमाचल की स्थिति पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से खराब, अध्ययन में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed