फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Western Disturbance will be active in Himachal from 3rd december, chances of rain and snowfa

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 28 Nov 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 09:44 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए हैं। 3 और 4 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Western Disturbance will be active in Himachal from 3rd december, chances of rain and snowfa
अटल टनल के समीप सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दो दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को भी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए हैं। 3 और 4 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। ऊना में अधिकतम तापमान 27.7, बिलासपुर में 25.5, कांगड़ा, धर्मशाला और हमीरपुर में 24.0 तथा शिमला में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1, कुकुमसेरी में माइनस 3.6, कल्पा में 1.6, मनाली में 2.2, भुंतर में 2.4, सुंदरनगर में 2.6, मंडी में 4.1, हमीरपुर में 4.9, सोलन में 5.1, ऊना में 5.5, शिमला में 8.4 और धर्मशाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


फोर बाई फोर वाहनों के लिए शिंकुला दर्रा बहाल
वहीं, बर्फबारी से बंद शिंकुला दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गया है। प्रशासन ने भी शिंकुला दर्रे को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच फोर बाई फोर वाहनों के सफर करने की अनुमति दी है। 17 नवंबर को बर्फबारी होने से शिंकुला दर्रा बंद हो गया था और जांस्कर घाटी के लोगों का संपर्क कट गया था। हालांकि शिंकुला दर्रे में टनल का निर्माण प्रस्तावित है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली- लेह मार्ग को दारचा से आगे ग्रांफू-काजा मार्ग लोसर तक सर्दी के मौसम को देखते हुए अधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। इन दोनों सड़कों को बीआरओ गर्मियों में बहाल करेगा। लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि शिंकुला दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed