{"_id":"646dbf5b0edc9847a8072475","slug":"himachal-weather-update-trees-uprooted-cars-damaged-rain-and-thunderstorm-in-sirmour-and-bilaspur-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच अंधड़ ने मचाई तबाही, गाड़ियों पर गिरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच अंधड़ ने मचाई तबाही, गाड़ियों पर गिरे पेड़
Wed, 24 May 2023 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 May 2023 05:14 PM IST
सार
27 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
नाहन में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच मंगलवार रात को कई क्षेत्रों में अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। सिरमौर जिले में कई घरों की छतें उड़ गईं। कई जगह गाड़ियों पर पेड़ गिर गए। कुल्लू जिले में दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है। जबकि लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला कुल्लू का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जगहों पर भूस्खलन होने से सड़कें बंद है।
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते पैराग्लाइडिंग व रिवर राफ्टिंग को भी रोक दिया गया है। बिलासपुर जिले में अंधड़ से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। उपायुक्त कार्यालय के बाहर बिजली का खंभा गिरने से अधिकतर सरकारी कार्यालयों की बिजली गुल हो गई। बारिश और ओलावृष्टि से फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल की सीमा सरचू में फंसे सामान से लदे 50 ट्रकों को लेह के लिए रवाना किया गया है। मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है।
विज्ञापन
बुधवार को मनाली की तरफ से ईवन तिथि के तहत वाहनों को भेजा गया। मंगलवार रात को बारालाचा में बर्फबारी के बीच सैकड़ों ट्रक लेह से मनाली की ओर भेजे गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से बीते दो दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन