{"_id":"6336afd3aaa32d26de18d852","slug":"himachal-weather-update-today-rain-expected-in-many-parts-from-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन मौसम साफ, 4 अक्तूबर से कई भागों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन मौसम साफ, 4 अक्तूबर से कई भागों में बारिश के आसार
Fri, 30 Sep 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:43 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 4 अक्तूबर से मौसम फिर बिगड़ सकता है। इससे प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 4 अक्तूबर से मौसम फिर बिगड़ सकता है। इससे प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। उधर, प्रदेश के ऊना जिला से गुरुवार को मानसून विदा हो गया है।
विज्ञापन
शेष हिमाचल से अक्तूबर के दूसरे सप्ताह के शुरुआत में मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून के दौरान जून से सितंबर के दौरान राज्य में कुल 716.7 मिलीमीटर बारिश हुई,जोकि अपनी सामान्य सीमा में है। इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 मिलीमीटर मानी गई है। उधर, सितंबर में सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
शिमला में सबसे अधिक बरसे बादल
इस मानसून सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा बारिश शिमला जिले में 898.6 मिलीमीटर दर्ज हुई। जबकि सबसे कम लाहौल-स्पीति जिले में (168.3 मिमी) हुई। जून में प्रदेश में 67.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जोकि सामान्य से माइनस 34 फीसदी कम है। इसी तरह जुलाई में 266.9, अगस्त 247.6 और सितंबर में 135.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून कमजोर चरण में रहेगा। इसके बाद तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.8, सुंदरनगर 17.1, भुंतर 13.1, कल्पा 7.0, धर्मशाला 16.2, ऊना 21.4, नाहन 20.2, केलांग 5.0, पालमपुर 14.2, सोलन 14.7, मनाली 9.4, कांगड़ा 18.8, मंडी 17.1, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.8, चंबा 15.3, डलहौजी 14.9, जुब्बड़हट्टी 15.2, कुफरी 13.3, रिकांगपिओ 10.3 और पांवटा साहिब में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।